भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान | Lucky Women Sign

भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान | Lucky Women Sign
Advertisement
आपने देखा होगा कि कई लोगों का शादी के बाद भाग्य चमक जाता है। उन्हें सफलता मिलनी शुरू जाती है। कुछ लोगों की अच्छी नौकरी लग जाती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होनी शुरू हो जाती है। इसकी वजह समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि कुछ ऐसे शुभ चिह्न हैं जो जीवनसाथी में हो तो वह किस्मत का धनी होती है न सिर्फ अपने लिए बल्कि जीवनसाथी और परिवार के लिए भी। साथ ही भविष्य पुराण, गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण सहित कई पुराणों में भी इन बातों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में…
भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान
- जिन कन्याओं के पैरों के तलवे लालिमायुक्त और चिकने होते हैं, वे लक्ष्मीजी के समान होती हैं। पैरों की अंगुलियां कोमल और आपस में सटी हुई हों तो शुभ होता है। कन्या को देखते समय यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि उसके पैर की कनिष्ठा यानी छोटी अंगुली भूमि को स्पर्श करता हो, वह शुभ होता है।
- जिन कन्याओं के तलवे मांसल, समतल और पसीने से रहित होते हैं, वे विवाह योग्य उत्तम मानी गई हैं। चिकने, गोल, उठे हुए और तांबे के समान रंग वाले नाखून शुभ होते हैं।
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लंबे बालों वाली महिलाएं पद्मिनी जैसी होती हैं अर्थात उच्च कोटि की होती हैं। लंबे और रेशमी बाल शुभता और सौंदर्य का प्रतीक हैं। ये महिलाएं घर परिवार और पति के लिए भाग्यशाली होती हैं।
- भविष्य पुराण के अनुसार अगर किसी महिला की गर्दन चार अंगुली जितनी लंबी हो और उसमें तीन रेखाएं दिखाई दें तो ऐसी स्त्री किस्मत की धनी होती हैं। साथ ही ये मेहनती होती हैं और हर जगह इन्हें सम्मान प्राप्त होता है। इनके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
- जिन लड़कियों के गाल चारो तरफ से गोल और कुछ पीलापन लिए हुए हों, ऐसी महिला बेहद भाग्यशाली होती है। महिला के इस तरह के गालों को समुद्रशास्क्ष में बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी महिला के गाल पिचके, खुरदरे और पतले हो तो यह शुभ लक्षण नहीं माना जाता है।
- सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस स्त्री के दांत सुंदर, चमकीला, सफेद और आगे तरफ निकले हुए हों ऐसी स्त्रियां बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां जीवनसाथी के लिए लकी होती हैं। साथ ही इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। ये घर परिवार के लोगों के सौभाग्य और सुखों में वृद्धि करने वाली होती हैं।
- यदि किसी महिला के पैर के तलवे पर ट्राएंगल मार्क (त्रिकोण चिह्न) हो तो ऐसी महिला भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी साबित होती हैं। वहीं यह किसी भी परिस्थिति में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती। इन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
- हंसते समय अगर किसी स्त्री के दांत न दिखाई दें और गाल फूल जाएं और आंखें बंद न हों तो यह बहुत ही शुभ लक्षण माना जाता है। इसके अलावा हंसते समय अगर किसी स्त्री के गालों अगर गड्ढे पड़ते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है।
- भविष्य पुराण में जिह्वा के चार गुण बताए गए हैं, लंबी सीधी, पतली और तांबे की तरह लाल। इसके अलावा स्कंद पुराण में कहा गया है कि जिस स्त्री की जिह्वा लाल और कोमल हो, ऐसी स्त्रियां सुंदर जीवन जीती हैं।
- सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी महिला के नाभि के पास कोई तिल या अन्य चिह्न हो तो ऐसी महिलाएं किस्मत की धनी होती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। ये धन संचय करने में भी माहिर होती हैं। ये घर- परिवार को साथ लेकर चलती हैं। ये बेहद ही मेहनती और संवेदनशील होती हैं। शादी के बाद यह अपने पति के भाग्य को चमका देती हैं।
Samudrik Shastra | भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान
Samudrik Shastra | भाग्यशाली स्त्रियों की पहचान