मौत के बाद क्या होता है आत्मा का (What happens to the soul after death)

Advertisement
Advertisement

मौत के बाद क्या होता है आत्मा का?  (What happens to the soul after death)

मौत क्या है?

मृत्यु एक ऐसा सत्य है जिसे कोई भी नहीं झूठला सकता है। प्रत्येक धर्म में प्रत्यु के बाद स्वर्ग और नरक की मान्यता बताई गयी है। जो लोग जीवन में अच्छा काम करते है उनको मृत्यु के बाद स्वर्ग मिलता है वही जो लोग गलत काम या पाप करते है उनको मृत्यु के बाद नरक मिलता है।

स्वर्ग और नरक लोक मिलने से पहले आत्मा को यमराज के पास जाना होता है आत्मा यमराज से कैसे मिलते है और उसे यमराज से मिलने कितने दिन लगते है इस बात का उलेल्ख गरुण पुराण में मिलता है। गरुण पुराण में यह भी बताया गया है कि कोई कैसे मरता है और किस तरह से कोई एक आत्मा का रूप लेता है और कैसे उसे उसके कर्मो के अनुसार फल मिलता है।

मौत के बाद क्या होता है आत्मा का (What happens to the soul after death)

गरुण पुराण के अनुसार जब किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है या उसके जीवन के बस कुछ ही पल बचे होते है तब उस मनुष्य के भीतर एक दिव्य दृष्टि उत्पन्न हो जाती है और वह मनुष्य पूरी दुनिया को समझने में सक्षंम हो जाता है इस दौरान उसकी सारी इन्द्रिया नष्ट हो जाती है और वह मनुष्य हिलने, डुलने तथा बोलने में असमर्थ हो जाता है।

इसके बाद उसके मुँह से लार निकलने लगती है वह मनुष्य जिसने अपने जीवन में बहुत ज्यादा पाप किये होते है ऐसे मनुष्य के प्राण शरीर के निचले द्वारो से निकलते है अर्थात पापी मनुष्य के प्राण शरीर को मल या मूत्र की जगह से छोड़ते है और उस समय उस मनुष्य को मौत के दो भयानक देवता यमदूत दिखाई देते है|  जोकि कौए की तरह काले और आकारहीन चेहरे वाले होते है उनके नाखून ही उनके हथियार होते है जिन्हे देखकर मनुष्य घबरा जाता है और जिस कारण कभी कभी मनुष्य आत्मा के साथ पिसाब या मल भी त्याग देता है।

जैसे ही एक व्यक्ति अपनी आत्मा का त्याग करता है यमदूत उस आत्मा को अपने पाश में बांध लेते है और उसे अपने साथ यमलोक ले जाते है यमलोक के रास्ते में जब आत्मा थक जाती है तब यमदूत आत्मा को उस दर्द के बारे में बताते है जो उसे यमलोक में मिलने वाला होता है जिसे सुनकर आत्मा रोने लगती है और आत्मा को अपने द्वारा जीवनभर किये गए पापो का स्मरण होने लगता है| आत्मा को जलती हुयी रेट में चाबुक से मारते हुए चलाया जाता है इस तरह यमदूत आत्मा को यमलोक ले जाते है इस पूरे सफर को तय करने में आत्मा को 47 दिन लगते है।

मौत के बाद क्या होता है आत्मा का (What happens to the soul after death)
मौत के बाद क्या होता है आत्मा का (What happens to the soul after death)

यमलोक पहुंचने पर आत्मा को यमराज के पास ले जाया जाता है तब यमदेव उस आत्मा द्वारा किये गए पापो के अनुसार उसके लिए यातनाये निर्धारित करते है और उसे नर्क में भेज दिया जाता है और जब तक उस आत्मा के द्वारा किये गए पाप खत्म नहीं हो जाते है वह आत्मा तब तक नरख में यातनाये भोगती रहती है।

यदि किसी मनुष्य की मर्त्यु अचानक किसी दुर्घटना में हो जाती है या मनुष्य अपनी मौत का समय आने से पहले ही आत्महत्या कर लेता है तो उसकी आत्मा यहाँ वहाँ भटका करती है जब तक उसकी मौत का समय नहीं आता है।

Leave a Comment